होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह के अनुसार पानीपत के सिवाह निवासी पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका ट्रक होडल की छोटू राम ट्रक पार्किंग में खड़ा था। 26 जुलाई को पार्किंग से फोन आने पर वह मौके पर पहुंचा और ट्रक की जांच की। इस दौरान ट्रक से दो नए जेके कंपनी के टायर रिम समेत, करीब 200 लीटर डीजल और जैक रॉड सहित अन्य सामान गायब मिला।
पवन ने चालक ईशराक उर्फ छोटू निवासी हथीन से मोबाइल पर सामान के बारे में पूछा तो आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए सामान बेचने की बात कही। शिकायतकर्ता के अनुसार चालक ने नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में कोई भुगतान नहीं किया। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद