फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भगत सिंह मार्ग कॉलोनी की जर्जर सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सीवर और पेयजल लाइन को भी सुधारने का काम, आठ महीने की है समय सीमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद की भगत सिंह मार्ग कॉलोनी के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नगर निगम ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से यहां की जर्जर सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने के साथ-साथ सीवर और पेयजल लाइन को भी सुधारने का काम मंजूर किया है। आठ महीने में काम पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट से न केवल कॉलोनी की तस्वीर बदलेगी बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी भी आसान होगी। वहीं इलाके की स्ट्रीट लाइट की देखभाल के लिए भी निगम ने एजेंसी को काम सौंप दिया है।

भगत सिंह मार्ग कॉलोनी में लंबे समय से सड़कों की हालत जर्जर है। बरसात के दिनों में गड्ढों से भरी सड़कें जलभराव से तालाब जैसी हो जाती हैं। सीवर लाइन पुरानी और जाम हो जाने के कारण घरों में गंदा पानी लौट आता है। वहीं पानी की सप्लाई भी कई बार बाधित रहती है, जिससे लोगों को पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है। इन समस्याओं को लेकर कॉलोनी के लोग कई बार नगर निगम के पास गुहार लगा चुके थे। अब जाकर उनकी सुनवाई हुई है। निगम की तरफ से इलाके की सूरत बदलने के लिए प्राथमिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


निगम की ओर से जारी प्रोजेक्ट के अनुसार कॉलोनी की अधिकांश गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। इससे सड़कें बारिश में टूटेंगी नहीं और लोगों को गड्ढों से निजात मिलेगी। साथ ही नई सीवर और वाटर लाइन डालने से घरों में गंदे पानी की समस्या खत्म होगी और पीने का साफ पानी नियमित रूप से मिल सकेगा।

लोगों ने जताई खुशी

कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट उनके जीवन की सबसे बड़ी समस्या का समाधान करेगा। लोगों का कहना है कि बरसात में घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। गली में इतना पानी भर जाता है कि बच्चों को स्कूल ले जाना भी खतरे से खाली नहीं होता। अगर सड़कें और नालियां ठीक हो जाएं तो राहत मिलेगी।

वहीं बुजुर्गों का कहना है कि हमने कई बार शिकायत की लेकिन अब जाकर हमारी कॉलोनी की सुध ली गई है। उम्मीद है कि काम सही गुणवत्ता के साथ पूरा होगा और हमें फिर से बार-बार निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

निगम को गुणवत्ता का रखना होगा ध्यान
स्थानीय लोग इस बात पर भी जोर दे रहे हैं कि काम की गुणवत्ता पर निगरानी जरूरी है। उनका कहना है कि पहले हुए कार्यों में देखा गया है कि सड़कें कुछ ही महीनों में टूट जाती हैं या सीवर लाइनें ठीक से काम नहीं करतीं। इस बार लोग उम्मीद कर रहे हैं कि निगम पूरी पारदर्शिता के साथ इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगा।
विज्ञापन



नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है। लोगों को आने वाले समय में कई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। - महेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें