फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खिलौनों के माध्यम से बढ़ाई जाएगी गणित, विज्ञान में रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी गांधीनगर के प्रोफेसर व विद्यार्थी तैयार कर रहे रूपरेखा
विज्ञापन


अवध किशोर श्रीवास्तव
फरीदाबाद। गणित और विज्ञान में कमजोर विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। इन विषयों में उनकी रुचि बढ़ाने के लिए आईआईटी गांधीनगर के प्रोफेसर व विद्यार्थी कुछ ऐसे खिलौनों की रूपरेखा तैयार कर रहे है, जिनके माध्यम से गणित और विज्ञान में रुचि को बढ़ाया जा सकता है। इसे चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण में पीएम श्री स्कूलों में शुरू किया जा सकता है। इससे पहले प्रदेश के राजकीय स्कूलों के शिक्षकों से भी पाठ्यक्रम के अनुसार जानकारी एकत्रित की गई है।
गणित के लिए क्यूब, नंबर स्टि्रप, फ्लेक्स 2डी, 3 डी, टावर पजल, ताश के पत्ते व विज्ञान के लिए अर्जुन का लक्ष्य आदि जैसे आधुनिक तकनीक के खिलौने सुझाए गए हैं। अंकों की समझ को विकसित करने के लिए भी खिलौने सुझाए गए हैं। इन खिलौने के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया और सिखाया जाएगा। स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी इनके जरिये बच्चों को रुचिकर तरीके से पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। निपुण हरियाणा की जिला संयोजक डॉ. अविनाशा शर्मा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के 21 गणित अधिकारी और एफएलएन जिला संयोजक के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। प्रत्येक जिले के संयोजक को शिक्षकों के साथ मिलकर प्राथमिक रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसकी जानकारी एकत्रित कर मुख्यालय भेज दी गई है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले सत्र से पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को खेल -खिलौने के माध्यम से पढ़ाने और सिखाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगले सत्र से पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की पढ़ाई के तरीके में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान गणित और विज्ञान के विषय को रुचिकरण बनाया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों का रुझान बढ़ सके।
- डॉ. अविनाशा शर्मा, जिला संयोजक निपुण हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें