फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अक्तूबर के पहले सप्ताह में भी शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ता गया। दोपहर के समय तेज धूप के कारण सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन



सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के साथ उमस अधिक होने के कारण लोगों को पसीने से राहत नहीं मिली। दोपहर में गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें