फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल के बाहर से धरना हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ बोले- मरीजों और अन्य लोगों को परेशानियों का करना पड़ता है सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। बीके अस्पताल के बाहर रेफर मुक्त करने के लिए चल रहे धरना को हटाने के लिए बृहस्पतिवार को सीएमओ ने आदेश जारी किए हैं। कहा गया है कि अस्पताल के गेट के पास टैंट लगाकर धरना देने से यहां जाम लग जाता है। इससे अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों व इमरजेंसी वाहन समेत अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में नागरिक अस्पताल के बाहर रेफर मुक्त फरीदाबाद संघर्ष समिति के बैनर तले 249 दिनों से धरना चल रहा है। सिविल सर्जन ने पत्र जारी कर तुरंत प्रभाव से अस्पताल के आगे से हड़ताल खत्म करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले धरना स्थल पर तेज आवाज में संगीत बजाकर कुछ लोगों का नृत्य करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। लोगों का कहना है कि यह एक धरना स्थल है, जहां शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर बैठना चाहिए। धरने की वजह से कई बार यहां जाम भी लग जाता है।
विज्ञापन




मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत अहूजा ने कहा कि अस्पताल के बाहर काफी जाम लग जाता है जिससे अस्पताल में आने-जाने वालों मरीजों व आपातकालीन वाहनों और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इसे जल्द हटाया जाए। कहा कि अस्पताल के आगे से धरना खत्म नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें