अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने शुक्रवार को नगर निगम के सभी जोन के संयुक्त आयुक्त और सफाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, जिससे शहर में कूड़े के ढेर ना लगे। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से अपने घरों को जीरो वेस्ट बनाने की दिशा में कदम उठाने की अपील की।
निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने समीक्षा बैठक में हरियाणा सरकार के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद शहर को स्वच्छ बनाए रखने और इसकी सुंदरता बढ़ाने के दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने जनता से अपील की कि घर पर ही गीला और सूखा कूड़ा का अलग-अलग कूड़ेदान रखें। घर को जीरो वेस्ट घर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए, ताकि आने वाला भविष्य स्वस्थ स्वच्छ और सुंदर बन सकें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग से बचें।