फरीदाबाद। समाधान शिविर, सीएम विंडो और जनसंवाद के जरिये पहुंची शिकायतों के निस्तारण में अब लापरवाही पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बुधवार को शिकायतों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) तय समय में पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर निगम, राजस्व, तहसील, डीएचबीवीएन, एचएसवीपी, पुलिस, शिक्षा और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की लंबित शिकायतों की स्थिति जानी गई। दोबारा खोली गई और पुरानी लंबित शिकायतों की भी प्राथमिकता से जांच करने को कहा गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद भी पोर्टल पर एटीआर अपडेट करना अनिवार्य होगा।