फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्रों की खेल उपलब्धियां पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों को चयनित कर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया केंद्र में दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की खेल उपलब्धियों को एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शिक्षा विभाग द्वारा स्प्रिंट योजना के तहत विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इसमें कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा। जिन छात्रों ने स्कूल, जिला, राज्य या अन्य स्तर पर खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है, उनकी उपलब्धियों को पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इसके बाद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा स्कूृल शिक्षा परिषद परियोजना के आदेशानुसार सभी स्कूलों को यह जानकारी 31 अगस्त तक अपलोड करनी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसका इस योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देना है। गौरतलब है कि इस संबंध में अधिकारियों की 26 अगस्त को पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में बैठक भी होगी। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अपने जिले से अपलोड किए गए छात्रों की जानकारी लेकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें