फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कांवड़ मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सुरक्षा, कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।


बैठक में आगरा कैनाल मार्ग, बदरपुर बॉर्डर-बाईपास मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग सहित तीन प्रमुख कांवड़ मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए। इन मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल, नियमित गश्त, नाकाबंदी, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्रेन की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नजर रखने के लिए मॉनिटरिंग सेल भी सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन




पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को कांवड़ शिविर संचालकों से समन्वय बनाए रखने, शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें मुख्य मार्ग से सुरक्षित दूरी पर स्थापित कराने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रा मार्ग से अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और नीचे लटके बिजली के तार हटाने तथा ट्रैफिक डायवर्जन की पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान करीब 2000 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे, जिनमें ट्रैफिक पुलिस, क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम, महिला पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस शामिल होगी। पुलिस आयुक्त ने श्रद्धालुओं से अपना व वाहनों का विवरण संबंधित थाना पुलिस को उपलब्ध कराने, पहचान पत्र साथ रखने तथा फरीदाबाद पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें