फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए वैज्ञानिक तरीके से रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जल संचय जन भागीदारी 2.0 अभियान के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में लगातार गिर रहे भूजल स्तर को सुधारने के लिए जिला प्रशासन अब और भी ज्यादा गंभीर नजर आ रहा है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मंगलवार को जल संचय जन भागीदारी 2.0 अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
जल संरक्षण के कार्यों में तेजी और ज्यादा से ज्यादा रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाने के लिए कहा। इस विशेष बैठक में भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, नेशनल वाटर मिशन और केंद्रीय भूजल बोर्ड के विशेषज्ञों ने भी हिस्सा लिया और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए जो लक्ष्य तय किए गए हैं, उन्हें हर हाल में समय पर पूरा करना होगा। बैठक के दौरान नेशनल वाटर मिशन के विशेषज्ञ नवीन शर्मा और वैज्ञानिक डॉ. मयंक दीक्षित ने तकनीकी पहलुओं पर जानकारी देते हुए बताया कि जिले की जमीन के हिसाब से छोटे-छोटे रिचार्ज स्ट्रक्चर, पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार और वर्षा जल संचयन के लिए इंजेक्शन वेल जैसी संरचनाएं बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए गांव स्तर तक के विशेष नक्शे और रिचार्ज प्लान तैयार किए गए हैं, जिन्हें जल्द ही संबंधित विभागों को सौंप दिया जाएगा। इससे यह फायदा होगा कि वैज्ञानिक आधार पर सही जगह का चुनाव कर जल संरक्षण के काम किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राकृतिक खेती और गंदे पानी को साफ कर दोबारा इस्तेमाल करने जैसे विषयों पर भी चर्चा

डीसी ने सभी विभागों को हिदायत दी है कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़े जल संरक्षण कार्यों का पूरा ब्योरा तुरंत पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने साफ किया कि जल संरक्षण का काम सिर्फ सरकारी निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसमें आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में कम पानी वाले फसलों के चयन, प्राकृतिक खेती और गंदे पानी को साफ कर दोबारा इस्तेमाल करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर प्रगति रिपोर्ट सौंपने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें