फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 25 मार्च तक समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहना में किसानों की जमीन को लेकर पंचायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। फरीदाबाद क्षेत्र के मोहना गांव में जेवर एयरपोर्ट रोड के यमुना पुल के बचाव के लिए बनाए जा रहे बांध को लेकर किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। किसानों का आरोप है कि इस बांध के निर्माण से उनकी उपजाऊ कृषि भूमि प्रभावित हो रही है और जमीन बेकार होने का खतरा पैदा हो गया है।
इसी मुद्दे को लेकर किसानों ने मंगलवार को गांव में पंचायत कर प्रशासन और सरकार के प्रति नाराजगी जताई। किसानों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर 25 जनवरी 2026 से लगातार आवाज उठा रहे हैं। किसानों के प्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में भी उठाया था। बैठक के दौरान मंत्री राव नरवीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किसानों की समस्या का समाधान निकालने और उन्हें आश्वस्त करने के लिए एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि कमेटी के गठन को लेकर पहले ही काफी समय तक फाइलों में देरी होती रही। अब यदि कमेटी पर अंतिम हस्ताक्षर भी हो गए हैं, तो उसके बावजूद अभी तक कमेटी का कोई सदस्य गांव में किसानों से बातचीत करने नहीं पहुंचा है और न ही प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई सूचना दी गई है। इससे किसानों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। पंचायत में मौजूद किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 25 मार्च तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और स्पष्ट समाधान सामने नहीं आया, तो किसानों को मजबूर होकर बड़ा आंदोलन शुरू करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद यदि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें