फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क बनाने की बजाय मलबा डालकर की खानापूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
26 जनवरी को रास्ते से गुजरेंगे राज्यमंत्री राजेश नगर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लबगढ़। गांव मंझावली में पेट्रोल पंप के पास 400 मीटर की जर्जर सड़क को बनाने की बजाय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने यहां मलबा डालकर खानापूर्ति कर दी है। ये खानापूर्ति भी 26 जनवरी को राज्यमंत्री राजेश नगर के इस सड़क से होकर गांव मंझावली में बन रहे फ्लाईओवर का निरीक्षण करने जाने को देखते हुए की गई है। मलबा डालने से जर्जर सड़क पर बने गड्ढे तो भर गए, लेकिन सड़क की हालत अभी भी वैसी ही है। इससे दुपहिया वाहन सवारों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

गांव मंझावली में इस 400 मीटर की टूटी सड़क के कारण यहां से 909 नंबर रूट की सिटी बसें भी नहीं गुजरती हैं। बसें यात्रियों को करीब 400 मीटर पहले ही उतार देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि इस सड़क पर गांव के सीवर का पानी आता है। जिसकी वजह से सड़क जर्जर हो रही है। इसको लेकर सरपंच को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उनकी ओर से सीवर की निकासी के लिए कार्य नहीं किया गया। जिसकी वजह से सीवर का पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें