फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हल्दी की रस्म के बीच पथराव का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एसजीएम नगर एरिया में राधे-राधे चौक के पास एक मकान में गुरुवार रात हल्दी की रस्म चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर यहां पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां दो युवकों को हमलावर बताकर इस पक्ष ने पुलिस के हवाले किया। लेकिन इन दोनों युवकों को काफी चोट लगी थी जिसके चलते इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत नहीं दी है।
पीड़ित पक्ष की ओर से सुरजीत का कहना है कि वो यहां परिवार के साथ राधे-राधे चौक के पास रहते हैं। इनके बेटे प्रवीन की शादी है। गुरुवार 23 जनवरी की रात को घर में हल्दी की रस्म चल रही थी। आरोप है कि रात लगभग 10 बजे घर में काफी मेहमान व आस-पास की महिलाएं थीं। इसी दौरान कुछ युवक इनके घर आए और आकाश के बारे में पूछने लगे। रस्म में मौजूद लोगों ने जानकारी होने से इंकार किया तो आरोप है कि उन युवकों ने कॉल कर अपने साथियों को बुला लिया। जिसके बाद काफी युवक यहां आ गए और घर पर पथराव कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई तो हमलावर पक्ष यहां से भागने लगे। लेकिन सुरजीत पक्ष ने दो युवकों को पकड़कर बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और इन दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जबकि सुरजीत पक्ष से कोई भी अस्पताल नहीं पहुंचा। इन दो घायल युवकों में से एक युवक रोहित शुक्रवार को भी अस्पताल में भर्ती है। जबकि दूसरे को छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच
वहीं इसी एरिया में रहने वाले कुछ लोगों से पुलिस ने वारदात को लेकर पूछताछ की। जिसमें कहा गया कि दो युवक यहां शादी वाले घर के बाहर खड़े होकर रास्ता पूछ रहे थे। इसी दौरान इन्होंने युवकों से कहासुनी कर उन्हें पकड़कर पीट दिया। कोई अन्य भीड़ उन युवकों के बुलाने पर यहां नहीं आई। लेकिन शादी वाले घर के बाहर 20 से अधिक ईंट-पत्थर पुलिस को पड़े मिले हैं। ऐसे में पुलिस ये जांच कर रही है कि ये ईंट-पत्थर यहां किसने चलाए।
विज्ञापन



पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि एसजीएम नगर थाने की टीम तथ्यों की जांच कर रही है। जिन्हें आरोपी बताया जा रहा है, उन्हीं दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य किसी की मेडिकल रिपोर्ट या किसी भी पक्ष से शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें