फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मध्यस्थता से लंबित मामलों के समाधान की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



31 दिसंबर तक चलेगा राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0 अभियान
अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। न्यायालयों में लंबे समय से लंबित मामलों के शीघ्र और सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए जिले में ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0’ अभियान शुरू किया गया है। सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (एमसीपीसी) के तत्वावधान में यह विशेष अभियान एक अगस्त से 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराने पर जोर दिया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से यह अभियान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर जीवन के मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव जितेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। सीजेएम जितेंद्र सिंह ने बताया कि मध्यस्थता विवाद निपटारे का ऐसा माध्यम है, जिसमें दोनों पक्ष बातचीत के जरिये अपनी सहमति से समाधान तक पहुंचते हैं। इससे समय और धन की बचत होती है और लंबे समय तक चलने वाली मुकदमेबाजी से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, समझौता योग्य आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद, संपत्ति एवं बंटवारे के मामलों को मध्यस्थता के जरिए ठीक किया जाएगा। इसके साथ ही वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी मामले, बेदखली, भूमि अधिग्रहण और श्रम कानून से जुड़े विवादों को मध्यस्थता के लिए भेजा जा सकता है। सीजेएम ने लंबित उपयुक्त मामलों के पक्षकारों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें