फरीदाबाद। डायट पाली में सोमवार को शिक्षकों (मेंटर्स) के लिए दीक्षा एप पर एक परिचय सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ईटी विंग एससीईआरटी के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया गया। सत्र का उद्घाटन डायट फैकल्टी जलवंत सिंह और सुषमा रुहेला ने किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और डायट के प्राचार्य बसंत कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।
सत्र में सभी सहयोगी, बीआरपी और एबीआरसी सदस्य उपस्थित रहे। दीक्षा कोऑर्डिनेटर सुषमा और सुशील कुमार ने एप की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एप पर उपलब्ध विभिन्न कार्यक्रमों और परियोजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही पंजीकरण, प्रोफाइल अपडेट करने और चल रहे प्रोजेक्ट जैसे स्टीम मंच की जानकारी डेमो के माध्यम से दी गई। अधिकारियों ने सभी मेंटर्स को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने सीआरसी और ब्लॉक के शिक्षकों को दीक्षा एप के उपयोग के बारे में जागरूक करें। संवाद