अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में ईएसआईसी कार्यालय में स्प्री 2025, एमनेस्टी स्कीम और पीएम विकसित भारत रोजगार योजना को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्रीय निदेशक सुगन लाल मीना ने बताया कि स्प्री 2025 योजना के अंतर्गत प्रतिष्ठान मालिकों को पंजीकरण का अवसर दिया जा रहा है। इस योजना में पिछले रिकॉर्ड की जांच या देनदारी की मांग नहीं होगी।
31 दिसंबर 2025 तक लागू रहने वाली यह योजना कर्मचारियों को चिकित्सा, बीमारी, मातृत्व, पेंशन, बेरोजगारी भत्ता जैसे कई सामाजिक सुरक्षा लाभ दिलाएगी। उन्होंने कहा कि कई प्रतिष्ठान अभी तक पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं, जिससे उनके कर्मचारी लाभ से वंचित हैं। इस योजना से नियोक्ताओं को बिना पुराने रिकॉर्ड की जांच के पंजीकरण करने का मौका मिलेगा।