फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नशे से होने वाले नुकसान की दी जानकारी

Mon, 26 Jun 2023 10:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- नशे से होने वाली बीमारियों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर बीके अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, सेक्टर-12 में मैराथन का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. ऋचा बत्रा ने बताया कि नशे की लत धीरे-धीरे व्यक्ति को अंदर ही अंदर खोखला करती है। नशे के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। कई बार नशे की गिरफ्त में आकर व्यक्ति मानसिक संतुलन खो देता है। नशे से ही दिल के दौरे और गंभीर हृदय संबंधी रोग होते हैं, वर्तमान में बीमारियों के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। इस दौरान सुभाष गहलोत, डॉ. महेंद्र, प्रीति, कविता, अनीता, साधना, मनीषा, प्रदीप, हिम्मत सिंह, करण, बिजेंदर, यथार्थ, अशोक, राजकुमार, रविंदर, कुलदीप, वीरेंद्र और डॉ. महेंद्र गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें