फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जमाई कॉलोनी में पशु वध की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरक्षा दल ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मांस के सैंपल जांच को भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र की जमाई कॉलोनी में पशु वध की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस, अनखीर पुलिस चौकी की टीम और हिंदू गोरक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मांस बरामद कर उसे कब्जे में लेते हुए जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना देर शाम करीब पांच बजे सामने आई। हिंदू गो रक्षा दल के सदस्यों को सूचना मिली थी कि जमाई कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में बनी झुग्गी में कुछ लोग पशु काट रहे हैं। सूचना मिलने के बाद संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे और वहां मांस काटे जाने की गतिविधि देखी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। अनखीर चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि बरामद मांस के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मांस किस पशु का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें