फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रबड़ फैक्टरियों की बार-बार जांच से उद्योगपति परेशान, विधायक से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
25 अक्तूबर के बाद एसोसिएशन और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों की होगी संयुक्त बैठक
विज्ञापन

विधायक ने दिया निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। रबड़ फैक्टरियों में प्रदूषण विभाग की ओर से बार-बार की जा रही जांच और कथित झूठी शिकायतों के आधार पर होने वाली कार्रवाई से परेशान रबड़ चैनल मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन, बल्लभगढ़ के पदाधिकारियों ने विधायक मूलचंद शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। एसोसिएशन के प्रधान निर्मल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक के कार्यालय पहुंचकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

निर्मल कुलश्रेष्ठ ने विधायक को बताया कि प्रदूषण विभाग की ओर से बल्लभगढ़ में फैक्टरियों में रोजाना जांच किए जाने से फैक्टरी संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति नियमों के अनुसार कारोबार करना चाहते हैं, लेकिन बार-बार की जांच और झूठी शिकायतों के आधार पर होने वाली कार्रवाई से औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि विभाग को शिकायतों की निष्पक्ष जांच करने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि उद्योगपतियों को अनावश्यक परेशानी न हो।
विज्ञापन

-

झूठी शिकायतों पर परेशान न करने के निर्देश

विधायक मूलचंद शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही प्रदूषण विभाग के उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झूठी और निराधार शिकायतों के आधार पर किसी भी फैक्टरी मालिक को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। विभागीय कार्रवाई नियमों, निष्पक्षता और निर्धारित प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए।
विज्ञापन


25 अक्तूबर के बाद होगी संयुक्त बैठक

समस्या के स्थायी समाधान के लिए विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 25 अक्तूबर के बाद रबड़ चैनल मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन, बल्लभगढ़ के पदाधिकारियों और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाए। इस बैठक में विधायक मूलचंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे। बैठक का उद्देश्य उद्योगपतियों की समस्याओं को सुनना, उनका व्यावहारिक समाधान निकालना और उद्योगों तथा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। इस अवसर पर अनिल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, दिनेश मित्तल, विजय सिंगला, मुकेश गर्ग, रिछपाल लांबा और उदयवीर सहित अनेक उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें