फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उद्योगपतियों ने मंत्री से औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (फिम्टिया) से जुड़े उद्यमियों ने शुक्रवार शाम को मंत्री विपुल गोयल से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस दौरान उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और शहर के विकास में उद्योग जगत की भूमिका को लेकर विचार साझा किए।

एसोसिएशन की ओर से मंत्री को फरीदाबाद की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए बधाई दी गई। उद्यमियों ने कहा कि शहर की रैंकिंग में सुधार होना फरीदाबाद के लिए सकारात्मक उपलब्धि है। बैठक में औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया। उद्यमियों ने आईएमटी में बढ़ते अतिक्रमण पर भी समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। बैठक में आईएमटी क्षेत्र से जुड़े औद्योगिक विषयों और विभिन्न समस्याओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान उद्योगों से हेमंत शर्मा, वीरभान शर्मा, दीपक प्रसाद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें