फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों को प्रदेश सरकार के निर्देशों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रेड जोन में शामिल जिले में 20 अप्रैल से उद्योगों को चलाने की छूट मिलने की उम्मीद कम है। हालांकि उद्यमी प्रदेश सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। रेड जोन में शामिल इलाकों की समीक्षा के दौरान यदि फरीदाबाद उससे बाहर होता है तो उद्योगों कुछ शर्तों के साथ काम करने की अनुमति मिल सकती है। इस सब पर निर्णय के लिए बृहस्पतिवार शाम को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की बैठक में इसका निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने 23 मार्च से 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की थी। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। लोगों को उम्मीद थी कि 14 अप्रैल को कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन से छूट मिल सकती है। मगर देशभर में बढ़ते कोरोना के मामले के कारण प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 3 मई कर दिया है। हालांकि उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल से कुछ शर्तों के साथ उद्योगों सहित विभिन्न क्षेत्रों में छूट मिलने लगेगी। हालांकि यह छूट रेड जोन में शामिल इलाकों पर लागू नहीं होगी। जिले में कोरोना संक्रमित 33 मामले होने के कारण फरीदाबाद रेड जोन में शामिल है। ऐसे में 20 अप्रैल से छूट मिलना मुश्किल है। फिर भी उद्योग संगठन रेड जोन की समीक्षा पर उम्मीद लगाए बैठे हैं। जिले में छोटे-बड़े करीब 25 हजार उद्योग हैं।
सरकार ने 20 अप्रैल का समय समीक्षा के कारण ही निर्धारित किया है। इन सात दिनों में रेड जोन में शामिल इलाकों की समीक्षा की जाएगी, यदि कोरोना वायरस का संक्रमण कम हुआ तो रेड जोन में शामिल इलाकों को उसमें से बाहर किया जाएगा और फिर वहां शर्तों के साथ उद्योगों को खोलने की अनुमति होगी। हालांकि लॉकडाउन के दौरान भी आवश्यक सामान बनाने वाले उद्योगों को चलाने के लिए सरकार से अनुमति मिली हुई है।
विज्ञापन

-वीरभान शर्मा, अध्यक्ष, आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
रेड जोन से बाहर होने पर जिले के सभी उद्योगों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति होगी। फरीदाबाद अभी रेड जोन में शामिल है। प्रदेश सरकार जो निर्णय लेगी, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- आईएस यादव, संयुक्त सचिव, जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें