फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हरियाणा खादी ग्रामोद्योग के स्वदेशी उत्पाद पर्यटकों को भा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड शिल्प महोत्सव में देशभर से आए शिल्पकार और ग्रामोद्योग से जुड़े उद्यमी अपने पारंपरिक और स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। इसी क्रम में स्टॉल नंबर-832 पर हरियाणा खादी ग्रामोद्योग द्वारा प्रदर्शित प्राकृतिक, शुद्ध और स्वदेशी उत्पाद लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे हैं।
विज्ञापन



स्टॉल संचालक प्रवीण ने बताया कि यहां 15 से 20 प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं, जिनमें धूप, अगरबत्ती, परफ्यूम, इत्र, अचार, देसी घी के लड्डू तथा अलसी और चना से बने पौष्टिक खाद्य पदार्थ प्रमुख हैं। उनके अनुसार सभी वस्तुएं प्राकृतिक सामग्री से तैयार की गई हैं और स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोगी हैं। अलसी और चना से बने देसी घी के लड्डू की कीमत लगभग 800 रुपये है, जबकि अन्य उत्पाद 50 से 800 रुपये की किफायती रेंज में उपलब्ध हैं, ताकि हर वर्ग तक स्वदेशी उत्पाद पहुंच सकें। पर्यटकों का कहना है कि रसायन मुक्त और स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ रहा है और वे इन्हें घरेलू उपयोग के साथ उपहार स्वरूप भी खरीद रहे हैं। प्रवीण ने बताया कि हरियाणा खादी ग्रामोद्योग का उद्देश्य ग्रामीण उद्योग को बढ़ावा देना, स्थानीय कारीगरों व किसानों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को मजबूत करना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें