फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर से आए प्रवासी भारतीयों ने होटल में सुविधाओं के अभाव की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवासी भारतीयों ने की होटल में असुविधाओं की शिकायत
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। वंदे भारत मिशन के तहत सिंगापुर से आए 35 प्रवासी भारतीयों को ग्रेटर नोएडा के सेवॉय सुइट्स होटल में ठहराया गया है। उन्होंने होटल में सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत की है। साथ ही दिल्ली या गुरुग्राम के होटल में ठहारने की मांग की है। वहीं, होटल प्रबंधन का कहना है कि प्रशासन के निर्देशों के अनुसार सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

एयर इंडिया की फ्लाइट से शनिवार को सिंगापुर से आए 35 प्रवासी भारतीय ग्रेटर नोएडा पहुंचे। यहां सेवॉय सुइट्स होटल में क्वारंटीन किया गया है। सभी की भंगेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच हुई। इनमें बच्चे और महिलाएं भी हैं। इन प्रवासियों ने आरोप लगाया कि कमरे में न टीवी है और न इंटरनेट चलता है। एसी बंद है और वेंटिलेशन भी नहीं है। भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। उपजिलाधिकारी संजय मिश्रा, एसीपी डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय, एसएचओ नॉलेज पार्क ने होटल का मुआयना किया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि क्वारंटीन किए गए लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। होटल में डॉक्टर तैनात हैं, वह जांच करेंगे। सभी को फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी। 24 घंटे में एक बार कमरे में सफाई की जाएगी। डॉक्टरों के अनुसार एसी नहीं चलेगा, कमरे में पंखा है। लोअर इनकम ग्रुप वाले प्रवासी भारतीयों के लिए सरकारी क्वारंटीन केंद्र हैं। वह इनका लाभ ले सकते हैं। एक कमरे का किराया दो हजार रुपये है। इसके अलावा अफसरों ने भोजन की गुणवत्ता सुधारने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें