फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तापमान में बढ़ोतरी दर्ज, लोगों को हुआ गर्मी का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
आज भी तापमान में होगी इजाफा होने की संभावना
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में मंगलवार को आसमान पूरी तरह साफ रहा और सुबह से ही तेज धूप खिली रही। मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को दिन में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बुधवार को तापमान में और इजाफा होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, गर्मी से राहत पाने के लिए घरों में एक बार फिर पंखे और एयर कंडीशनर चलने लगे हैं। बाजारों में भी ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पानी का सेवन कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और तेजी से वृद्धि हो सकती है, इसलिए लोगों को धूप में निकलते समय सावधानी बरतने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 तक पहुंच सकता है। इसको लेकर लोगों को अपना विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें