फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पार्क अस्पताल में आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
दस्तावेज और मोबाइल कब्जे में लिए, दिनभर चली जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-10 स्थित पार्क अस्पताल में सोमवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। गुरुग्राम से पहुंची टीम ने अस्पताल में वित्तीय लेनदेन और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान जरूरी दस्तावेज और अस्पताल प्रबंधन के मोबाइल कब्जे में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

दिनभर चली जांच के दौरान अस्पताल में कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, अस्पताल में मरीजों का इलाज सामान्य रूप से जारी रहा। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारियों को पार्क अस्पताल ग्रुप में वित्तीय अनियमितताओं और मरीजों के बिलों में कथित हेराफेरी के जरिए टैक्स चोरी किए जाने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर विभाग की गुरुग्राम टीम ने सोमवार सुबह करीब सात बजे फरीदाबाद सहित ग्रुप के विभिन्न अस्पतालों में एक साथ कार्रवाई शुरू की। टीम के अस्पताल पहुंचते ही प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान आयकर अधिकारियों ने अस्पताल के वित्तीय रिकॉर्ड, बिलिंग से संबंधित दस्तावेजों और अन्य जरूरी कागजात की पड़ताल की। इसके साथ ही लेनदेन से जुड़ी जानकारियां भी जुटाई गईं। सूत्रों के मुताबिक, दस्तावेजों की जांच में कुछ अहम जानकारियां सामने आने की चर्चा है। हालांकि, इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से कथित टैक्स चोरी या किसी वित्तीय गड़बड़ी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में छापेमारी के दौरान क्या-क्या तथ्य सामने आए और कितनी राशि की कथित कर चोरी का मामला है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। विभाग की जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें