फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana : बल्लभगढ़ उप तहसील में आयकर विभाग का छापा, 11 हजार करोड़ रुपये का घोटाला उजागर

Sat, 21 Jun 2025 12:02 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

सर्वे के दौरान टीम को पता कि बल्लभगढ़ उप तहसील के पास पिछले छह साल की रजिस्ट्री का कोई भी रिकॉर्ड नहीं आया है जोकि करीब 11 हजार करोड़ का है।
विज्ञापन
income tax raid - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की बल्लभगढ़ उप तहसील में शुक्रवार की दोपहर को आयकर विभाग की टीम ने रेड मारी। इस दौरान उन्होंने पाया कि बल्लभगढ़ तहसीलदार की ओर से करीब छह साल से उनको रजिस्ट्री का कोई भी डाटा उपलब्ध नहीं करवाया है। यह 11 हजार करोड़ का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

दोपहर दो बजे पहुंची थी आयकर टीम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम और फरीदाबाद की आयकर विभाग की 11 सदस्य टीम शुक्रवार की दोपहर सबसे पहले पुलिस लाइन गई। वहां से उन्होंने संबंधित अधिकारी से 11 पुलिस कर्मचारी की मांग की। जिस पर टीम को पुलिस कर्मचारी मुहैया करवाए गए। उसके बाद टीम दोपहर को दो बजे बल्लभगढ़ स्थित उप तहसील में पहुंची। 

छह साल की रजिस्ट्री का रिकॉर्ड नहीं
सर्वे के दौरान टीम को पता कि बल्लभगढ़ उप तहसील की ओर से उनके पास पिछले छह साल की रजिस्ट्री का कोई भी रिकॉर्ड नहीं आया है। जोकि करीब 11 हजार करोड़ का है। जिस पर वह रजिस्ट्री की जांच करने के लिए पहुंची। यह टीम दोपहर के दो बजे से लेकर रात के 11 बजे तक जांच करती रही। 
विज्ञापन

30 लाख से अधिक की रजिस्ट्री की जानकारी आयकर विभाग को देनी होती है
नियम के अनुसार 30 लाख से अधिक की अगर कोई रजिस्ट्री उप तहसील में होती है तो उसकी जानकारी आयकर विभाग को देनी होती है। लेकिन पिछले छह साल से तहसीलदार की ओर से इस तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि टीम की ओर पुलिस मांगी गई थी जोकि उन्होंने मुहैया करवाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें