ये हादसा शुक्रवार रात लगभग नौ बजे हुआ। यहां किराये पर एक युवक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहता है। शुक्रवार को उसकी साली यहां अपने बच्चों के साथ आई हुई थी। रात को साली यहां से वापस जाने लगी तो बहन व जीजा उसे व बच्चों को छोड़ने नीचे आ गए। ये मकान के गेट पर खड़े होकर बात कर रही रहे थे, तभी अचानक से छज्जा गिर गया।
छज्जे के ऊपर भी दो-तीन लोग और उनके बच्चे खड़े थे। वो भी नीचे गिर गए। अचानक से शोर मच गया। इसी मकान में ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले परिवार व पड़ोसियों ने तुरंत घायलों को उठाया और एनआईटी-5 के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं। एक महिला को पैर में ज्यादा चोट लगी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को काफी देर से सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है।