फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिल्डर और कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग और ईडी की छापेमारी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने हाईवे स्थित बिल्डर के कॉर्पोरेट ऑफिस और घर पर कागजों की जांच की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़े कारोबारियों और बिल्डरों पर सरकारी जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। शहर के एक नामी रियल एस्टेट बिल्डर के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम लगातार दूसरे दिन भी जमी रही।
शुक्रवार को भी टीम ने हाईवे स्थित बिल्डर के कॉर्पोरेट ऑफिस और उनके घर पर कागजों की जांच की। टीम ने वहां से कई दस्तावेज, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, लैपटॉप और मोबाइल अपने कब्जे में लिए हैं। जानकारी के अनुसार, विभाग को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि यहां बड़े पैमाने पर कर चोरी और नकद लेनदेन का काम चल रहा है। इसी को देखते हुए बृहस्पतिवार शाम को एक साथ दिल्ली-एनसीआर के कई ठिकानों पर छापा मारा गया था। कार्रवाई के दौरान ऑफिस और घर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा और किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया। यहां तक कि कर्मचारियों को भी बहुत जरूरी होने पर ही अंदर आने की अनुमति मिली। टीम ने बिल्डर के परिवार के लोगों से भी घंटों पूछताछ की और जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी में किए गए निवेश और दिखाई गई कमाई के बीच काफी अंतर नजर आ रहा है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे दिन भी जारी रही ईडी की कार्रवाई
दूसरी तरफ ग्रीन फील्ड कॉलोनी में भी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम पिछले तीन दिनों से एक कारोबारी के घर डेरा डाले हुए है। टीम ने शुक्रवार को भी पूरे दिन घर के अंदर रहकर पैसों के लेनदेन और बैंक से जुड़े कागजों की पड़ताल की। मिली जानकारी के मुताबिक की मानें तो इस जांच के दौरान टीम को काफी नकदी भी हाथ लगी है। यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के शक में की जा रही है। अधिकारियों ने कारोबारी के घर से कई डिजिटल सबूत जुटाए हैं और परिवार के सदस्यों से भी सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों ही मामलों में जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि पूरी पड़ताल के बाद ही साफ हो पाएगा कि असल में कितनी गड़बड़ी हुई है। फिलहाल जांच पूरी होने तक संबंधित लोगों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें