फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पार्षदों के बोर्ड तोड़ने की घटनाएं बढ़ीं, जनप्रतिनिधियों में नाराजगी

विज्ञापन
फरीदाबाद एनआईटी में  कुछ शरारती लोगों ने रात को गली चौक पर लगे पार्षदों के बोर्ड तोड़े। स्रोत:  - फोटो : Archive
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में कुछ असामाजिक लोग लगातार पार्षदों के बोर्ड तोड़ रहे हैं। इससे जनप्रतिनिधियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल के मामलों में वार्ड नंबर 1 के पार्षद मुकेश डागर, वार्ड नंबर 3 के रवि कश्यप, वार्ड नंबर 10 के पार्षद भगवान सिंह और वार्ड नंबर 8 के पार्षद राकेश महेश लोहिया के इलाकों में लगे बोर्ड तोड़े गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा विधायक सतीश फागना के बोर्ड और विकास कार्यों से जुड़े बोर्ड भी नुकसान पहुंचाया गया है। बार-बार हो रही इन घटनाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने चिंता जताई है। पार्षदों का कहना है कि यह सिर्फ बोर्ड तोड़ने का मामला नहीं है बल्कि माहौल खराब करने की कोशिश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें