फरीदाबाद प्याली चौक पर विकास कार्यो का उदघाटन करते पार्षद रवि कश्यप के साथ भाजपा नेता । स्रोत:
प्याली चौक में 22.85 लाख से जल-सीवर लाइन व आरएमसी सड़क का लोकार्पण
लंबे समस्या से चल रही समस्या से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वार्ड-3 के प्याली चौक स्थित शगुन वाटिका के पास शनिवार को विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। करीब 23 लाख रुपये की लागत से तैयार नई जल लाइन, सीवर लाइन और आरएमसी सड़क का विधिवत लोकार्पण किया गया गया। इस कार्य के पूरा होने से इलाके में लंबे समय से बनी जल निकासी, सीवरेज और जर्जर सड़क की समस्या से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर भाजपा नेता अमन गोयल कहा कि यह विकास कार्य केवल बुनियादी सुविधाओं का विस्तार नहीं बल्कि क्षेत्र के लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने का एक सशक्त प्रयास है। लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा नेता टिप्पर चंद, पार्षद रवि कश्यप, जितेंद्र, प्रेम बंगा, मनीष बंगा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।