फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की बैठक

Tue, 02 Sep 2025 10:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दवाओं के स्टॉक और उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से सभी संस्थानों के प्रभारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिले में बाढ़ की स्थिति व आवश्यक सावधानियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने सभी प्रकार की दवाओं के स्टॉक और उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मोहना, छांयसा और खेड़ी कला में पहले से ही एक एम्बुलेंस तैनात है। किसी भी आपात स्थिति में लोगों को एम्बुलेंस सहायता के लिए 70153-98108 पर नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा चल रहे 11 सप्ताह के स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत सभी संस्थानों को स्वच्छता और सफाई के उच्च मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सभी को अपनी गतिविधियों की तस्वीरें और संक्षिप्त रिपोर्ट सहित नियमित अपडेट सिविल सर्जन कार्यालय को भेजने के लिए भी कहा गया। इससे जिला प्रशासन को जानकारी मिलती रहेगी और आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह के साथ सभी संस्थानों के प्रभारियों और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें