फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के समय में डिग्री के साथ स्किल जरूरी : आलोक श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसी बोस विवि के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में डीडी न्यूज के वरिष्ठ कंसल्टिंग एडिटर ने छात्रों का किया मार्गदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आज के समय में डिग्री के साथ स्किल होना बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों को शोध और नई तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने की आदत होनी चाहिए। यह बातें जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए आयोजित चार दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में डीडी न्यूज के वरिष्ठ कंसल्टिंग एडिटर अशोक श्रीवास्तव ने कहीं। इस दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की पढ़ाई, गतिविधियों, मीडिया क्षेत्र और व्यावहारिक शिक्षा से परिचित कराया गया
विज्ञापन


इसकी शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों को पौधा और 150 वर्ष वंदे मातरम् स्मृति-फ्रेम देकर सम्मानित किया गया।विद्यार्थियों की ओर से तैयार डॉक्यूमेंट्री हर विभाग अपनी एक कहानी कहता है भी दिखाई गई। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेणू भाटिया ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर मेहनत और साहस के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को हर अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें