फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव जीतने की कवायद में आखिरी समय में मिली करोड़ों की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पार्षद पांच साल तक नगर निगम और सरकार से एक-एक करोड़ रुपये देने की मांग करते हैं जिससे वह अपने वार्ड में सड़क, सीवर और पानी की समस्या का समाधान करवा सकें लेकिन सरकार ने उनकी कोई सुध नहीं ली। अब चुनाव जीतने की कवायद में सरकार ने करोड़ों रुपये की मंजूरी दी है। सभी वार्डों में विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के अंतर्गत 40 वार्ड आते हैं। पिछले दिनों पार्षदों के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर निगम सदन भंग कर दिया गया। इस बीच दिलचस्प बात यह रही कि नगर निगम की प्रत्येक बैठक में वार्ड पार्षद सरकार से अपनी इच्छानुसार विकास कार्य करवाने के लिए एक से दो करोड़ रुपये की मांग करते हैं। नगर निगम की बजट बैठक में सदन ने प्रत्येक पार्षद का सालाना दो करोड़ रुपये का स्वैच्छिक कोष बनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया था। इसके बावजूद बजट नहीं दिया जाता था जिससे कई साल से विकास कार्य लंबित थे। रुके विकास कार्यों को लेकर निगम की बैठक में कई बार पार्षद और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली थी। पार्षदों ने अधिकारियों पर आरोप भी लगाए थे कि यदि नगर निगम चुनाव नजदीक आ रहे हैं विकास कार्य नहीं कराएंगे तो वह किस मुंह से लोगों के पास वोट मांगने जाएंगे।
मंत्री के निर्देश पर पास हुआ बजट, काम शुरू
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि वार्डों में शुरू हुए विकास कार्य मंत्री के निर्देश पर पास हुए एक-एक करोड़ के बजट से कराए जा रहे हैं। इनमें वार्डों में पेयजल लाइन, सीवर, गलियों में टाइल्स बिछाना, बारिश के पानी निकासी के लिए सड़क के दोनों पर ओर नाले बनाने का काम शामिल है। वार्ड नंबर-3 में बनाया जा रहा नाला और गलियों में बिछाई जा रही टाइल्स का काम भी इसी के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन

वार्डों में एक-एक करोड़ के विकास कार्यों के लिए चार माह से लंबित बजट मंत्री के निर्देश पर पास करवा दिया गया। इसका पैसा भी सरकार से आ गया। उन्हीं से यह विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- रामजी लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें