फरीदाबाद। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के तहत गांव सीही के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला पुलिस ने बुधवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने कार्यक्रम में छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्हें नशा, अपराध और सड़क दुर्घटनाओं से मुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में छात्राओं को ई-प्लेज लिंक https://pledge.mygov.in/fightagainstdrugabuse/ के माध्यम से डिजिटल संकल्प प्रमाणपत्र भी डाउनलोड करवाए गए। कार्यक्रम के बाद पुलिस टीम ने गांव में डोर-टू-डोर सर्वे कर नशा पीड़ितों की काउंसलिंग की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे आयोजन आगे भी चलाए जाएंगे ताकि युवाओं को जागरूक किया जा सके और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।