फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को खाना खिलाने के विवाद में युवती से मारपीट व छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली से सटे सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को कार सवार तीन लोगों ने गाली-गलौज के बाद छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध जताने पर आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट की व उसे कार में डाल कर अपहरण का प्रयास भी किया। युवती के दो जानकार ने मौके पर पहुंच कर उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। युवती ने कार के नंबर के आधार पर मामले की शिकायत बुधवार की देरशाम पुलिस से की है।
विज्ञापन

सेंट्रल महिला थाना पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही हैं। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह करीब पंद्रह साल से सेक्टर के समीप कुत्तों को खाना खिलाती है। मंगलवार रात को वह एक कुत्ते को खाना खिला रही थी। इस दौरान एक कार में सवार तीन लोग वहां आकर चक्कर काटने लगे। एक बार तो वह मुश्किल से बची व आरोपियों पर चिल्ला उठी लेकिन वे कार से उतर कर युवती के साथ गाली गलौज व छेड़छाड़ करने लगे।
पुलिस ने 15 मिनट नहीं दिया रेस्पांस
युवती ने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे कार में डाल कर अपहरण करने का प्रयास करने लगे। तभी युवती के जानने वाले दो युवक वहां पहुंचे और उन्होंने युवती को आरोपियों के चंगुल से बचाया। युवती ने आरोप लगाया है कि इस दौरान आरोपियों से बचने के लिए उसने पुलिस को 100 नंबर पर फोन भी किया, लेकिन पुलिस को रिस्पांस करीब 15 मिनट बाद आया। तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पीड़िता ने कार नंबर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फरीदाबाद सेंट्रल महिला थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें