फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर में बनेंगे चौपाल व सामुदायिक हाॅल, शमशान घाट को भी मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एस्टीमेट तैयार, नगर परिषद दो-तीन माह में जमीनी स्तर पर शुरू करेगा काम
विज्ञापन

लीड प्रस्तावित- वार्ड 1, 10, 13, 14, 20 और 27 में चौपाल व हॉल निर्माण को मंजूरी
-श्मशान घाटों में हॉल, राजपूत-कोली-वाल्मीकि चौपाल और आदर्श, न्यू कॉलोनी व बढ़ा मोहल्ला में सामुदायिक हॉल का होगा निर्माण

सचिन कुमार
पलवल। शहर के लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने और सामुदायिक स्तर पर बेहतर ढांचा उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद की ओर से कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। प्रशासन का कहना है कि टेंडर की औपचारिकताएं जल्दी पूरी कर ली जाएंगी और अगले दो-तीन माह के भीतर इन सभी कार्यों को जमीनी स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।

इन परियोजनाओं का उद्देश्य सिर्फ ढांचागत विकास नहीं, बल्कि आम जनता को रोजमर्रा की जिंदगी में सुविधा उपलब्ध कराना है। जहां चौपालें बनेंगी, वहां लोग सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे और हॉल बनने से सामुदायिक व धार्मिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन


किस-किस क्षेत्र में होंगे विकास कार्य

मंजूर हुई परियोजनाओं में कई वार्ड शामिल हैं। सबसे पहले कुसलीपुर नंबर-1 वार्ड 10 के श्मशान घाट में हॉल निर्माण की योजना है जिसकी अनुमानित लागत लगभग 11 लाख रुपये है। वहीं, शमसाबाद स्थित बाबू जगजीवन राम पार्क में हॉल निर्माण एवं पूर्णता कार्य के लिए 10 लाख रुपये का बजट रखा गया है। आदर्श कॉलोनी वार्ड-14 में हॉल का निर्माण करीब 7 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके अलावा मुंडा मोहल्ला फिरोजपुर वार्ड-1 में राजपूत चौपाल के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। न्यू कॉलोनी वार्ड-13 में हॉल निर्माण पर करीब 16 लाख रुपये खर्च होंगे, जबकि बाल्मीकि चौपाल वार्ड-20 में फर्स्ट फ्लोर फ्लोरिंग और सीढ़ियों का काम पूरा करने के लिए 7 लाख रुपये का बजट तय हुआ है। कोली चौपाल, धोलागढ़ वार्ड-10 में निर्माण कार्य पर करीब 11 लाख रुपये, बढ़ा मोहल्ला वार्ड-20 में हॉल निर्माण पर 15 लाख रुपये और श्मशान घाट वार्ड-27 में हॉल निर्माण पर भी 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।


इन योजनाओं के पूरा होने से शहरवासियों को सामुदायिक कार्यक्रमों, सामाजिक बैठकों और धार्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। अब लोगों को निजी स्तर पर जगह ढूंढने या किराये पर लेने की परेशानी नहीं होगी। चौपालें ग्रामीण और शहरी सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी। वहीं श्मशान घाटों में हॉल बनने से अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले लोगों को बारिश और धूप जैसी कठिनाइयों से निजात मिलेगी।

जल्द शुरू होगा काम

नगर परिषद के अधिकारियों के मुताबिक टेंडर की प्रक्रिया जारी है और चार सितंबर 2025 तक निविदाएं जमा कराई जाएंगी। इसके बाद चयनित ठेकेदारों को कार्य आवंटित कर दिया जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद दो से तीन माह में निर्माण कार्य धरातल पर शुरू कर दिए जाएंगे। इन परियोजनाओं पर कुल लागत करोड़ों रुपये तक पहुंचती है, जो यह दर्शाती है कि नगर परिषद शहर की आधारभूत सुविधाओं को लेकर गंभीर है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में इन हॉल और चौपालों के निर्माण से जहां आम जनता को सुविधा मिलेगी, वहीं शहर के विकास का चेहरा भी बदलेगा।
विज्ञापन




नगर परिषद द्वारा स्वीकृत सभी परियोजनाओं का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। टेंडर प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी की जाएगी और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इन हॉल और चौपालों के निर्माण से लोगों को सामुदायिक व सामाजिक गतिविधियों के लिए स्थायी व उपयुक्त स्थान मिल सकेगा। - मनीषा शर्मा, जिला नगर आयुक्त


स्वीकृत परियोजनाएं और वार्ड नंबर

श्मशान घाट, कुसलीपुर नं.1 वार्ड 10 – हॉल निर्माण – लागत 11 लाख

बाबू जगजीवन राम पार्क, शमसाबाद – हॉल निर्माण – लागत 10 लाख

आदर्श कॉलोनी, वार्ड 14 – हॉल निर्माण – लागत 7 लाख

मुंडा मोहल्ला, फिरोजपुर, वार्ड 1 – राजपूत चौपाल – लागत 10 लाख

न्यू कॉलोनी, वार्ड 13 – हॉल निर्माण – लागत 16 लाख

बाल्मीकि चौपाल, वार्ड 20 – फर्स्ट फ्लोर फ्लोरिंग व सीढ़ियां – लागत 7 लाख

कोली चौपाल, धोलागढ़, वार्ड 10 – निर्माण – लागत 11 लाख

बढ़ा मोहल्ला, वार्ड 20 – हॉल निर्माण – लागत 15 लाख

श्मशान घाट, वार्ड 27 – हॉल निर्माण – लागत 15 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें