फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आपकी बेटी हमारी बेटी योजना से लिंगानुपात में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। हरियाणा लंबे समय से खराब लिंगानुपात को लेकर चर्चा में रहा है और फरीदाबाद जिला आज भी कम लिंगानुपात वाले जिलों में शामिल है। ऐसे में आपकी बेटी हमारी बेटी (एबीएचबी) जैसी योजनाएं स्थिति सुधारने में अहम भूमिका निभा रही हैं। यह योजना नवरात्र के असली मकसद को पूरा करती है। इससे बेटियों के जन्म को बढ़ावा मिल रहा है।



बेटियों के जन्म को बढ़ावा देने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा 22 जनवरी 2015 से यह योजना शुरू की गई थी। इसके तहत अनुसूचित जाति और बीपीएल परिवारों की पहली बेटी तथा अन्य वर्गों की दूसरी बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये की राशि एलआईसी में जमा कराई जाती है, जो बालिका के 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर मिलती है।
विज्ञापन



जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, फरीदाबाद में 25 हजार से अधिक बेटियां ‘आपकी बेटी हमारी बेटी’ योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं। वहीं प्रदेश स्तर पर अब तक 4.60 लाख से अधिक परिवार इस योजना का लाभ ले चुके हैं, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में 35,932 नई बेटियों को इससे जोड़ा गया है। जिले में योजना के चलते जागरूकता बढ़ी है और बेटियों के जन्म को लेकर सोच में बदलाव आया है। वर्ष 2011 में जहां लिंगानुपात 874 था, वहीं अब यह बढ़कर लगभग 895 से 900 के बीच पहुंच गया है। इसे सामाजिक सोच में आ रहे सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन


मेरे माता-पिता ने बताया कि मेरे जन्म पर इस योजना का लाभ मिला। इससे मेरी पढ़ाई के लिए सुरक्षा मिली है और मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है।-साक्षी, एसी नगर


यह योजना हमारे जैसे परिवारों के लिए बहुत मददगार है। इससे भविष्य की चिंता कम होती है और पढ़ाई पर ध्यान देने का अवसर मिलता है।-खुशी, बल्लभगढ़



यह अच्छी बात है कि सरकार बेटियों के लिए इस तरह की योजनाएं चला रही है। इससे हम आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।-पूजा, एनआईटी



सरकार की इस योजना से बेटियों के प्रति सोच बदल रही है। अब लोग बेटी के जन्म को खुशी के रूप में देख रहे हैं।-सुषमा, सेक्टर-4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें