फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला डॉक्टर व परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह के हिदायत कॉलोनी में एक महिला डेंटल सर्जन डॉ. राशिदा और उनके परिवार के साथ मारपीट व धमकी का मामला सामने आया है। डॉ. राशिदा ने शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन और बच्चों के साथ रहती हैं। पिछले दो महीनों से पड़ोसी युनुस व उसके परिवार द्वारा उन्हें ड्यूटी पर आते-जाते परेशान किया जा रहा था और बच्चों को भी गालियां दी जाती थीं। 18 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की, मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने व दुष्कर्म की धमकियां दीं। हमले में उनकी मां और बहन घायल हो गईं। पुलिस ने जांच के बाद युनुस, उसकी पत्नी जुबैदा और बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें