फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र किए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) अगस्त 2026 के दौरान जिले में विभिन्न प्रमुख राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण आयोजित करेगा। इन सर्वेक्षण के माध्यम से चयनित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। इन आंकड़ों का उपयोग सरकार की नीतियां और विकास योजनाएं तैयार करने में किया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उप-क्षेत्रीय कार्यालय, फरीदाबाद के तहत होने वाले सर्वेक्षण में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस), असंगठित क्षेत्र उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण (एएसयूएसई), राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (एनएचआईएस), प्रवासन विवरण सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण (एआईडीआईएस) और कृषि परिवारों की स्थिति आकलन सर्वेक्षण (एसएएस) शामिल हैं। सर्वेक्षण के लिए नगर निगम क्षेत्र के अलावा तिलपत और ग्रामीण क्षेत्रों के गांव नंगला माजरा चांदपुर, फुलेरा, लतिपुर, पावटा, आलमपुर, फतेहपुर बिल्लौच सहित अन्य चयनित गांवों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षित सर्वेक्षण अधिकारी निर्धारित अवधि के दौरान इन क्षेत्रों में घर-घर और चयनित प्रतिष्ठानों का दौरा कर आवश्यक जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें