फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई लगाने पर भिड़े दो पक्ष, तीस से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। आरटीआई में गांव के विकास कार्य में हुए खर्च की जानकारी मांगने पर शुक्रवार रात धौज थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी गुजरान में सरपंच व आरटीआई कार्यकर्ता के पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों तरफ से कई लोग इसमें घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शनिवार को पुलिस ने तीस से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव खेड़ी गुजरान निवासी जयचंद ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे रणबीर ने ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। उन्होंने पंचायत के तहत कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी थी। आरोप है कि आरटीआई से सरपंच परिवार नाराज था। शुक्रवार शाम सरपंच परिवार से रोहित, अजीत, किरणपाल, गिर्राज, अशोक, विरेंद्र, बंटी, अनुस, अनुज, राहुल, सौरव, जसबीर, अजय, अंकित, कपिल, सुभाष, गौरव, नरेश, जतिन, निशांत, अमन, सागर सहित अन्य लोग उनके घर पहुंच गए। सभी के हाथ में लाठी, डंडे और धारदार हथियार थे। आरोप है कि कुछ के पास पिस्टल भी थी। हमलावरों ने आरटीआई कार्यकर्ता के परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान रणबीर को गोली लग गई और महेंद्र, मोहित, नरेश, कृष्ण सहित अन्य भी घायल हो गए।
दूसरे पक्ष की तरफ से निशांत ने पुलिस को शिकायत दी है। निशांत ने शिकायत में बताया कि गांव में रणवीर के कार्यालय के बाहर उसके परिवार के लोगों ने उन्हें रोक लिया और पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पाकर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि रणवीर व उसके परिवार के लोगों ने उनके ऊपर लाठी, डंडों, तलवार व गोलियों से हमला किया। इसमें निशांत के परिवार से सागर, संकेत, कपिल, नरेश, वीरेंद्र, जयराज, अजय, अरुण, नरेश घायल हो गए। निशांत की शिकायत पर पुलिस ने संपूर्ण, जयचंद, कृष्ण, रणवीर, अनुज, मोहित, पिंकू, राकी, महेंद्र, गिरधारी, विक्रम, सुमित सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। धौज थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। तथ्यों की जांच की जा रही है। घायलों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें