फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ढोल-नगाड़ों के साथ दुर्गा मां की मूर्ति का विसर्जन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पंडालों में सिंदूर खेला की धूम रहेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी बृहस्पतिवार को दुर्गा पूजा और विजयदशमी के जश्न में डूबी रहेगी। इस दौरान शहर के पंडालों में सिंदूर खेला की धूम रहेगी। वहीं, शाम को मां दुर्गा को नम आंखों से विदा कर मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
सेक्टर-16 फरीदाबाद कालीबाड़ी समिति के दुर्गा पूजा महोत्सव में मूर्ति का विसर्जन माता के जयकारों के साथ किया जाएगा। एके पंडित ने बताया कि शारदीय दुर्गा पूजा नवमी तिथि पर बुधवार की सुबह 8 बजे दुर्गा माता कि नवमी पूजा की गई। सुबह से ही भक्तगण आशीर्वाद प्राप्त करने और माता रानी से प्रसाद ग्रहण करने के लिए उपस्थित रहे। बृहस्पतिवार को दशमी तिथि की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे पूजा की जाएगी। उसके बाद पुष्पांजलि 10 बजे, दर्पण विसर्जन सुबह 11 बजे, सिंदूर खेला साढ़े 11 बजे और मूर्ति विसर्जन 1 बजे होगा। माता की मूर्ति को कालिंदी कुंज घाट पर विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा। इससे पहले महिलाएं एक-दूसरे को गुलाल व सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं देती हैं।
विज्ञापन


क्टर-3 प्रवासी समिति के सदस्य सुष्मिता ने बताया कि विजयदशमी पर मूर्ति विसर्जन से पहले सभी महिलाएं पूजा अर्चना करने के बाद सिंदूर खेला करती हैं। उसके बाद दुर्गा मां की मूर्ति का विसर्जन तिगांव स्थित यमुना नदी में किया जाएगा। ढोल-नगाड़ों के साथ मांग दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें