फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईएमए ने वापस लिया आयुष्मान सेवाएं रोकने का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का दिया है भरोसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। समस्याओं के समाधान का भरोसा मिलने के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा ने आयुष्मान सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए रोकने का अपना फैसला वापस ले लिया है। इससे आयुष्मान योजना के लाभार्थी मरीजों को राहत मिली है।

पैनल में शामिल अस्पतालों को भुगतान में काफी देरी और अन्य ऑपरेशनल दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को देखते हुए आईएमए ने 16 सितंबर से आयुष्मान सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए रोकने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

आईएमए हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने 14 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर अस्पतालों की समस्याएं रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने आयुष्मान योजना के प्रबंधन में कुप्रबंधन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। आईएमए फरीदाबाद के प्रधान डॉ. राजीव कुमार गंबर और मीडिया मैनेजर डॉ. सुरेश अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से देखने और पैनल में शामिल अस्पतालों की लंबित राशि का भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



इसके बाद आईएमए हरियाणा ने पैनल में शामिल अस्पतालों के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में आयुष्मान सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए रोकने का फैसला वापस लेने का निर्णय लिया गया। संगठन ने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग मुख्यमंत्री के वादे को पूरा करने के लिए उचित कदम उठाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें