फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जाधारकों से होगी तोड़फोड़ की वूसली

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम ने कब्जा धारकों के खिलाफ सख्त रुख किया है। इसके तहत सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान निगम दस्ते में आना वाले खर्च की वसूली अवैध कब्जा धारकों से की जाएगी। नगर निगम आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। शहर में नगर निगम की सरकारी जमीन पर भारी संख्या में कब्जे हैं। लोगों ने कहीं झुग्गियां बना रखी है तो कहीं तीन-तीन मंजिला मकान बना कर रह रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर से निगम की ओर से रोजाना कहीं न कहीं तोड़फोड़ की जाती है। इससे नगर निगम का काफी खर्चा हो जाता है। सालभर में लाखों रुपये तो इसी काम पर खर्च होते हैं। समय अलग से बर्बाद होता है। तोड़फोड़ की कार्रवाई के कुछ दिन बाद वहां फिर कब्जा हो जाता है।
नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि अभी तक तोड़फोड़ का खर्चा वसूल नहीं किया जाता था, लेकिन अब ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए उन पर आर्थिक दंड डालने की तैयारी हो रही है। पिछले दिनों नगर निगम की बैठक में यह मुद्दा जोरशोर से उठा था। आरोप था कि अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं और कब्जे हो रहे हैं। निगम का दस्ता खानापूर्ति के लिए तोड़फोड़ करता है, लेकिन बार-बार एक ही जगह अवैध निर्माण हो रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए नगर निगम ने तैयारी की है। कब्जा तोड़फोड़ के दौरान निगम की मशीनरी पर आने वाले खर्च की वसूली निगम कब्जा धारक से करेगा। इससे अतिक्रमण करने वालों में कमी आएगी।
विज्ञापन

- यशपाल यादव, निगमायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें