फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध खनन से मोहना क्षेत्र में बढ़ रहा प्रदूषण, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छांयसा। मोहना और आसपास के जवा, अटेरना, हीरापुर, नरियाला गांवों में अवैध खनन और खनन सामग्री के परिवहन से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। ओवरलोड डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण सड़कों पर धूल का गुबार उड़ रहा है। इससे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ने के साथ लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीण राहुल का कहना है कि बल्लभगढ़ में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। शहरी क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर रोक लगाई जा रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में नियमों की अनदेखी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गांवों की सड़कों पर दिन-रात ओवरलोड डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दौड़ रहे हैं। आरोप है कि कई वाहन चालक नाबालिग हैं और उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है। इससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध माइनिंग पर रोक लगाने, ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने और प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें