फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 13 खेलों में दमखम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
20 व 21 नवंबर को खेल महोत्सव, हॉकी, कुश्ती व समेत अन्य मुकाबले होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए जल्द ही बड़ा मंच मिलने जा रहा है। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में 20 से 21 नवंबर तक खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के खिलाड़ी 13 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है और इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है।

खेल महोत्सव में पारंपरिक और लोकप्रिय खेलों के मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इनमें टग ऑफ वार, कबड्डी, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, मुक्केबाजी और वॉलीबॉल सहित कुल 13 खेल शामिल हैं। अलग-अलग खेलों में खिलाड़ी अपनी क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महोत्सव में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अभी पंजीकरण करवा रहे हैं। खिलाड़ियों की भागीदारी को देखते हुए आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। इस आयोजन का उद्देश्य जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें