फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध पटाखा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव भुर्जा में एवीटी स्टाफ हथीन की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से पटाखे बनाने और पैक करने के मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में पटाखा बनाने की सामग्री और तैयार माल बरामद किया है। आरोपियों के पास पटाखे बनाने और रखने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं मिला।

एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी तेजपाल के अनुसार सूचना मिली थी कि भुर्जा निवासी प्रवीन अपने प्लॉट में बने कमरों और टीन शेड में उत्तर प्रदेश निवासी सुवेब के साथ मिलकर अवैध रूप से कलर माचिस व छोटे पटाखे तैयार करवा रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर छापा मारा। वहां दोनों आरोपी पटाखे बनाते मिले।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस ने 50 किलो पोटाश, 30 किलो गंधक, पैकिंग मशीन, टेप मशीन, कांटे समेत अन्य सामान बरामद किया। इसके अलावा प्लॉट में खड़ी पिकअप से तैयार पटाखों के 103 बॉक्स बरामद हुए। पुलिस ने माल को कब्जे में लेकर दो डिब्बी माचिस के नमूने भी लिए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवीन निवासी भुर्जा और सुवेब निवासी तिल्पनी (बागपत, यूपी) के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें