फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रीन बेल्ट से हटाए गए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन किलोमीटर क्षेत्र में सब्जी मंडी, अस्थायी दुकानों और रेहड़ियों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने और हरियाली बचाने के लिए जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने मंगलवार को कार्रवाई की। अमृता अस्पताल रोड स्थित ग्रीन बेल्ट पर लंबे समय से जमे अवैध कब्जे को हटाते हुए विभाग ने करीब तीन किलोमीटर लंबे स्ट्रेच को पूरी तरह साफ कर दिया। इस तोड़फोड़ अभियान के दौरान अवैध रूप से चल रही सब्जी मंडी, अस्थायी दुकानों और रेहड़ियों पर पीला पंजा चला।
विज्ञापन


विभागीय जानकारी के अनुसार, इस ग्रीन बेल्ट पर अवैध रूप से कब्जा कर सब्जी मंडी विकसित कर ली गई थी। कार्रवाई के दौरान दस्ते ने वहां बनी लगभग 20 अस्थायी दुकानों और स्टालों को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, सड़क किनारे और ग्रीन बेल्ट के भीतर खड़ी 40 से 50 रेहड़ियों को भी मौके से हटाया गया। तोड़फोड़ की इस कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध से निपटने के लिए भारी पुलिस बल मौजूद रहा। डीटीपी विभाग के अधिकारी यजन ने स्पष्ट किया कि ग्रीन बेल्ट की जमीन पर किसी भी प्रकार का व्यावसायिक निर्माण या कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई है ताकि अतिक्रमण करने वालों की पहचान रहे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा यहां कब्जा करने की कोशिश की गई, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें