संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपी की ओर से सोमवार को तोड़-फोड़ अभियान चलाया गया। विभाग की ओर से गांव कैली और जाजरू के राजस्व क्षेत्र में स्थित दो अवैध कॉलोनियों 18 एकड़ और 4 एकड़ में अभियान चलाया गया। इस दौरान 9 दुकानें, 8 औद्योगिक शेड व ढांचे, 10 चारदीवारी, 30 डीपीसी और कच्ची सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया
जिला योजनाकार अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि कुछ लोगों की ओर से अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। इसकी शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई अमल में लाई गई। अभियान के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जिला योजनाकार अधिकारी ने सभी को चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही लोगों को गलत तरीके से जमीन बेचने वाले बिल्डरों के खिलाफ जागरूक किया गया।