फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शराब पीकर मोहल्ले को किया परेशान तो थाने में कटेगी रात

Sat, 13 Apr 2024 11:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी एनआईटी ने वरिष्ठ नागरिक की बैठक में बनाई कमेटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शराब पीकर हुड़दंग करने और शोर शराबा कर लोगों को परेशान करने वालों की अब खैर नहीं। ऐसे लोगों से निपटने के लिए एनआईटी जोन में डीसीपी ने एक कमेटी का गठन किया है। इसमें थाना प्रभारी, बीट प्रभारी सहित आरडब्लूए के पदाधिकारी व अन्य मौजिज लोग शामिल रहेंगे। शांति भंग करने वालों की जानकारी कमेटी के लोग ग्रुप पर देंगे, इसके बाद पुलिस की टीम हुड़दंगियों की खबर लेगी।
विज्ञापन

शनिवार को डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह ने एनआईटी पांच थाने में वरिष्ठ नागरिकों के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसमें वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, उनके भरण-पोषण तथा मूलभूत सुविधाओं के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर फ्रॉड, डायल 112 और नशे के दुष्परिणाम के संबंध में जागरूक किया गया। मीटिंग में थाना एनआईटी प्रभारी राजेश कुमार, एसजीएम नगर से सुनील, कोतवाली से मनोज और महिला थाना एनआईटी प्रभारी सविता मौजूद रहीं। डीसीपी ने लोगों को बताया कि पुलिस अब लोगों की शांति भंग करने, शराब पीकर हंगामा करने और पड़ोसियों को परेशान करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने जा रही है। ऐसे लोगों के कारण आमजन को परेशानी होती है। उन्होंने एक कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिसमें व्हाट्सअप ग्रुप में लोगों से जुड़ी समस्याओं को डाला जाएगा और पुलिस उसका समाधान करेगी। उन्होंने बताया एरिया में रह रहे वरिष्ठ नागरिक किसी भी प्रकार की सहायता के लिए पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। साइबर ठगी के लिए तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने वालों की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें