फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने पर महाकुंभ के लिए चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। महाकुंभ में जाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में आए दिन इजाफा हो रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी। जिसके चलते डिपो की ओर से शनिवार और रविवार को दो अतिरिक्त बसों को चलाया जा सकता है।

बल्लभगढ़ बस डिपो की ओर से 24 जनवरी को पहली बार सुबह 8 बजे महाकुंभ प्रयागराज के लिए बस रवाना की गई थी। प्रयागराज में भगदड़ के बाद श्रद्धालुओं ने जिले से जाना बंद कर दिया था। जिसकी वजह से डिपो से सिर्फ सुबह के समय एक ही बस को रवाना किया जा रहा था, लेकिन इस सप्ताह के अंत में भीड़ होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि आखिरी स्नान 26 फरवरी को है। जिसके चलते अब जिले से श्रद्धालु 13 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक स्नान करने की योजना बना सकते हैं। अब प्रयागराज में भी भीड़ कम हो जाएगी। इसी वजह से डिपो की ओर से शनिवार व रविवार को दो से तीन अतिरिक्त बसों को चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआई भागीरथ शर्मा ने बताया कि उनकी ओर से यात्रियों की सुविधा अनुसार कई बार अतिरिक्त बसों को चलाया जाता है। अगर सप्ताह के अंत में भी यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है तो दो से तीन अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। ताकि यात्रियों को स्नान करने में कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें